चना दाल: शुद्ध देसी घी में जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालें।
गैस बंद करने के बाद थोड़ा सा गरम मसाला, हरा धनिया डालें और दाल में तड़का लगाएं।
अगर आप रेस्टोरेंट या ढाबे जैसा गाढ़ा और चटपटा स्वाद चाहते हैं, तो घी, जीरा, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, और टमाटर लें।
प्याज और टमाटर को अच्छे से भून लें। जब यह तेल छोड़ दे, तो इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालें। इसे दाल में मिलाकर ऊपर से हरा धनिया डालें।
अगर आप चना दाल को थोड़ा सा मीठा और शाही ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो बंगाली तरीके को भी ट्राय कर सकते हैं। इसके लिए सरसों का तेल या घी, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, और जीरा लें। इस तड़के में नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े घी में फ्राई करके डाले जाते हैं। साथ ही दाल में हल्की सी चीनी या गुड़ मिलाया जाता है।












