महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजौड़ा कला में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं एक किसान की झोपड़ी और उसमें रखा सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग अचानक लगी और पछुआ हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए। किसान रामनरेश ने बताया कि उनकी खेत की रखवाली के लिए बनाई गई झोपड़ी भी आग में पूरी तरह जल गई। ग्रामीणों के अनुसार, आग अचानक लगी और पछुआ हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते कई किसानों के खेत इसकी चपेट में आ गए। किसान रामनरेश ने बताया कि उनकी खेत की रखवाली के लिए बनाई गई झोपड़ी भी आग में पूरी तरह जल गई।
आग से प्रवीण यादव और मंगरा देवी का लगभग दो मंडा खेत जल गया। इसके अतिरिक्त, लालमन, नागेंद्र पुत्र रामचंद्र यादव, पारस पुत्र श्याम बली, राकेश पुत्र रामचंद्र, बहादुर पुत्र पराग पासवान, इंद्रासन यादव सहित कई अन्य किसानों की गेहूं की फसल भी राख हो गई।
आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर उसे बुझाना पड़ा। गांव के लोगों ने पंपसेट चलाकर खेतों में पानी डलवाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण गोविंद यादव ने बताया कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो यह पास के जंगल तक पहुंच सकती थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और नहर किनारे उठ रहे धुएं को बुझाने का कार्य किया। हल्का लेखपाल अंबरीश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 1 एकड़ 84 डिसमिल गेहूं की फसल जलने की पुष्टि हुई है। प्रभावित किसानों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, ताकि उन्हें मुआवजा मिल सके।
घटना की सूचना पर पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में ग्राम प्रधान अमरजीत यादव, कृष्ण मुरारी यादव उर्फ बबलू यादव समेत कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।
पनियरा में आग से गेहूं की फसल जली:किसान की झोपड़ी भी खाक, 1.84 एकड़ फसल प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












