Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंखा लगवाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत:6 साल की...

पंखा लगवाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत:6 साल की बेटी को छोड़ गई, बस्ती के मरवटिया गांव की घटना

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में शुक्रवार शाम करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मरवटिया गांव निवासी 28 वर्षीय आरती, पत्नी सचिन के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ भावनापुर स्थित मकान में रहती थीं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर में पंखा लगवाने का काम चल रहा था। इसी दौरान आरती अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गईं और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आरती को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, आरती अपने पीछे छह वर्षीय बेटी शीतल को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments