बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मिहिपुरवा नगर पंचायत में शुक्रवार देर रात एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना में सात दुकानें और एक कार जलकर खाक हो गईं। मिहिपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित बड़ी बाजार के मेन मार्केट चौराहे के पास विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में देर रात करीब 2 बजे आग लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास की सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें रिंकू, करीम और शहजादे की गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान के साथ वीरेंद्र मधेशिया, मुकेश सोनी, अनिल गुप्ता और साहिल की फल व होटल की दुकानें शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग ने पास खड़े अजय कुमार की कार को भी पूरी तरह जला दिया था। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्नियाकांड में पांच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक हो गई । स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी। हालांकि, आग लगने के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग:बहराइच में सात दुकानें और एक कार जलकर खाक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












