HomeHealth & Fitnessजिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की...

जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले के सूरजपुर थानाक्षेत्र स्थित कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर बुधवार की सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मनोरमा (27) की शादी वर्ष 2018 में नरेंद्र उर्फ बबलू के साथ शादी हुई थी। वह अपने पति के साथ कस्बा सूरजपुर में रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह मनोरमा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद से मनाेरमा का पति फरार है। मृतका के परिजन घटना की सूचना पाकर पहुंचे और आरोप लगाया कि उसके पति के उत्पीड़न के चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या किया है। इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। फरार नरेंद्र की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments