#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष्य में एक विशेष पूजन अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मणि तिवारी ने की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ रहने और उनके सफल कार्यकाल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज गौरव त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी, हरेंद्र तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, शिव बहादुर मौर्य, अनीता अग्रहरि, अमित जायसवाल, प्रदीप सोनी, अमरनाथ तिवारी, सूर्य प्रकाश पांडे, सुशील उपाध्याय, नयन निषाद, रामवृक्ष निषाद, लालमन कनौजिया, नीलेश सिंह और आदित्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
प्रधानमंत्री मोदी के सर्वाधिक कार्यकाल पर विशेष पूजन:कप्तानगंज के दुर्गा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की प्रार्थना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












