#बस्ती_न्यूज
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर एक अज्ञात लग्जरी वाहन ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अयोध्या के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कवलपुर गांव के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। वहां उसकी पहचान अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र के गयासपुर निवासी विमला देवी पत्नी मुन्नीलाल के रूप में हुई। चिकित्सकों ने विमला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अयोध्या स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हर्रैया की ओर जा रही थी। आगे चल रहे वाहन ने अचानक रफ्तार धीमी की, जिससे मोटरसाइकिल चालक ने ब्रेक लगाया और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर घायल:अयोध्या-बस्ती हाईवे पर मां-बेटे को मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








