HomeHealth & Fitnessनजीबाबाद में महिला जनसुनवाई का आयोजन, 35 शिकायतों पर त्वरित निस्तारण के...

नजीबाबाद में महिला जनसुनवाई का आयोजन, 35 शिकायतों पर त्वरित निस्तारण के निर्देश

बिजनौर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  सदस्य संगीता जैन द्वारा नजीबाबाद स्थित दुष्यंत कुमार सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसुनवाई में लगभग 90 महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 35 महिलाओं ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रार्थना पत्र के माध्यम से  सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया। प्राप्त शिकायतों पर माननीय सदस्य ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर रविता राठी (डीएमसी), आशु सिंह, शुभम चौधरी, आरती त्रिवेदी एवं रूबी राजपूत द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिलाए जाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के उपरांत  सदस्य ने ग्राम जालबपुर गुदड़, नजीबाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार बाल विकास परि योजना अधिकारी सतीश कुमार के साथ सयुक्त रूप से संपन्न कराया। इसके साथ ही रामलीला मैदान, नजीबाबाद में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments