निचलौल क्षेत्र स्थित जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा में वेतन न मिलने से नाराज मजदूरों का आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। चार माह से वेतन का भुगतान न होने के कारण मिल का पूरा संचालन ठप है, जिसमें चीनी लोडिंग भी शामिल है। मजदूर अपनी मांग पर अड़े हैं कि “पहले वेतन, फिर काम।” गुरुवार को स्थिति बिगड़ने पर निचलौल के एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता स्वयं मिल पहुंचे थे। प्रशासन, मजदूर संगठन और मिल प्रबंधन के बीच घंटों चली बातचीत के बाद भुगतान को लेकर सहमति बनी थी। मिल प्रबंधन की ओर से निदेशक गौरव जायसवाल ने एसडीएम को पत्र सौंपकर फरवरी माह का वेतन तत्काल देने और मार्च माह का भुगतान दस दिन के भीतर करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, शुक्रवार शाम तक भी कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं पहुंचा, जिससे मजदूरों का गुस्सा और बढ़ गया। पूरे दिन भुगतान का इंतजार करने के बाद भी जब खातों में रकम नहीं आई, तो मजदूरों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया। मिल प्रबंधन ने अपने पत्र में बताया कि ईपीएफ विभाग द्वारा 13 मार्च 2026 को मिल के बैंक खाते सीज कर दिए जाने के कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है। साथ ही, चीनी बिक्री से आने वाली धनराशि सीधे एस्क्रो खाते में जाने से नकदी संकट गहरा गया है। प्रबंधन का कहना है कि फरवरी माह के वेतन की व्यवस्था की जा रही है और बैंक खाता संचालित होते ही कर्मचारियों के खातों में भुगतान भेज दिया जाएगा। वहीं, मजदूर संगठन अब केवल आश्वासनों पर भरोसा करने के मूड में नहीं है। मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जब तक मजदूरों के खाते में पैसा नहीं पहुंचेगा, तब तक मिल का कोई भी काम शुरू नहीं होगा। वेतन मिलने के बाद ही कर्मचारी काम पर लौटेंगे। धरना स्थल पर शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी डटे रहे। मजदूरों का कहना है कि लगातार चार महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जेएचवी शुगर मिल में पांचवें दिन भी काम ठप:निचलौल में एसडीएम की मौजूदगी में बनी सहमति के बाद भी नहीं मिला वेतन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












