#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के वाल्टरगंज स्थित गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर अस्थाई श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 324वें दिन भी जारी रहा। श्रमिक बंद पड़ी मिल को दोबारा चालू करने और अपने बकाया रिटेनर भुगतान की मांग कर रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि मिल बंद होने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं, क्योंकि उन्हें केवल पेराई सत्र और मिल मरम्मत के कार्यों के दौरान ही रोजगार मिलता था, जो अब पूरी तरह ठप हो चुका है। धरने पर बैठे श्रमिकों ने मिल प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जहां एक ओर स्थाई कर्मचारियों का स्थानांतरण दूसरी मिलों में कर दिया गया है या उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है, वहीं 250 से अधिक अस्थाई श्रमिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस धरने में विकास सिंह ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, राम दरस चौधरी, सत्येंद्र बहादुर सिंह, सुनील राव, धीरेंद्र सिंह, शिवाकांत सिंह, रवि शुक्ला, अशोक पांडे, संजय सिंह, शत्रुघ्न, अवधेश, विजय पांडे, प्रदीप राव, तुलसीराम, राघवेंद्र पांडे, गंगा दत्त तिवारी, अजय सिंह, मेवालाल, नरसिंह चौधरी, अवधेश चौधरी, केशो राम, धर्मेंद्र शुक्ला, पिंगला दुबे, राजेश यादव, महेश तिवारी, रंजीत दुबे, अमर सिंह, विनय पांडे, अखिलेश, चंद्रिका यादव, संतोष चौधरी, संजय चौधरी, अनिल चौधरी, अशोक बघेल, अजय सिंह, अशोक सिंह और प्रदीप यादव सहित कई श्रमिक शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोविंद नगर मिल पर श्रमिकों का धरना 324वें दिन जारी:बंद मिल चालू करने और बकाया भुगतान की मांग
RELATED ARTICLES












