#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोड़सर में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। पीड़ित राहुल कुमार पुत्र परमात्मा प्रसाद ने थाना नगर में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 22 अप्रैल की रात करीब 9 बजे गांव के ही हनुमत प्रसाद पुत्र पंचम लाल ने लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित राहुल कुमार के अनुसार, आरोपी ने लात-घूंसे और मुक्कों से भी मारपीट की। इस हमले में राहुल के सिर, हाथ, दोनों आंखों और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बह गया। जब उसकी पत्नी सीमा देवी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा और मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित राहुल कुमार ने थाना नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि- इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के भोड़सर में जमीन विवाद में युवक पर हमला:पत्नी को भी पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












