बहराइच में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपुरा इलाके में हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावर की पहचान की। रविवार शाम सलमान नामक युवक को अज्ञात हमलावर ने अवैध असलहे से गोली मार दी थी। गोली सलमान के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कानूनगोपुरा मोहल्ले के नईमुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई सलमान पर खत्रीपुरा स्थित शराब की दुकान के पास फायरिंग की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, नगर कोतवाली के उप निरीक्षक अजेश कुमार, रवि कुमार यादव, संजय कुमार, अवधेश वर्मा, अजीत वर्मा, अजय यादव और पंकज गुप्ता की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और हमलावर की पहचान शौर्य प्रताप सिंह के रूप में की। सोमवार को आरोपी शौर्य प्रताप सिंह को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन खड़ा करने के विवाद में शौर्य प्रताप सिंह ने सलमान पर गोली चलाई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बहराइच में बाइक विवाद में युवक को गोली मारी:CCTV से पहचान कर आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












