#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के बनकटी बाजार में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवक के मानसिक तनाव में होने और विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, बनकटी बाजार निवासी 45 वर्षीय उमेश पाल पुत्र इंद्रजीत पाल की तबीयत सुबह करीब नौ बजे अचानक खराब हो गई। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां स्वास्थ्यकर्मियों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उमेश को कैली अस्पताल बस्ती ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उमेश पाल पिछले लगभग एक माह से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वे काफी परेशान रहते थे। परिजनों को आशंका है कि इसी दौरान उन्होंने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया होगा। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक उमेश पाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई भोलू पाल और नितेश पाल अविवाहित हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में लालगंज थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजनों ने मानसिक तनाव और विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका जताई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











