बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी 42 वर्षीय शंकर के रूप में हुई है। शंकर फिल्टर पानी की सप्लाई का काम करता था। सोमवार की देर रात वह अपना काम खत्म कर पैदल घर लौट रहा था। सेंट जेवियर्स स्कूल के पास एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शंकर को इलाज के लिए पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।
बहराइच में वाहन की टक्कर से युवक की मौत:काम से पैदल घर लौट रहे थे, सेंट जेवियर्स स्कूल के पास हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












