#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परसा-लकड़मंडी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे युवक को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान घूरनपुर गांव निवासी रवि कुमार (19) पुत्र कनिकराम के रूप में हुई है। रवि शुक्रवार सुबह अपने परिजनों के साथ परशुरामपुर बाजार धान के बीज लेने जा रहा था। परसा-लकड़मंडी मार्ग पर भटीनिया पुरवा के पास परिजनों के वापस लौटने के बाद रवि बाजार जाने के लिए सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी सामने से आ रहा गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने रवि को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। आरोपी चालक की तलाश जारी गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत:सवारी का इंतजार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












