बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के चहलारी घाट पर बृहस्पतिवार को नदी में स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश कर रही है। सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के सटल्लापुर निवासी 21 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ चहलारी घाट पर स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के समय चंद्रशेखर के साथ उसके दोस्त वीरेंद्र सिंह (19 वर्ष, निवासी शेखपुर, महमूदाबाद), राहुल कुमार और पवन कुमार (दोनों निवासी सटल्लापुर, रामपुर कला), और कैलाश (निवासी पहाड़ापुर, महमूदाबाद) मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे युवक की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
चहलारी घाट पर स्नान करते समय युवक डूबा:बहराइच में गहरे पानी में जाने से हादसा, तलाश जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












