श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम धूम्बोझी के मजरा खपहरिया से एक युवक 7 मई से लापता है। मजदूरी के लिए घर से निकला रामसनेही नामक यह युवक अब तक वापस नहीं लौटा है, जिससे उसके परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने नासिरगंज चौकी में पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश की मांग की है। परिजनों के अनुसार, लापता युवक रामसनेही 7 मई की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ मजदूरी करने गया था। देर रात वह व्यक्ति तो घर लौट आया, लेकिन रामसनेही वापस नहीं आया। परिवार वालों ने जब साथ गए व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने बताया कि रामसनेही को हिताई नगर में छोड़ दिया गया था। इसके बाद से रामसनेही का कोई पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि युवक के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। रामसनेही के परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। युवक के लापता होने से परिवार के सदस्य बेहद परेशान और चिंतित हैं। इस मामले को लेकर परिजनों ने नासिरगंज चौकी में एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने युवक की जल्द तलाश किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी विष्णु देव पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
धूम्बोझी में 5 दिन से लापता हुआ युवक:मजदूरी के लिए घर से निकला था, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












