Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, VIDEO:राहगीरों ने पुलिस बुलाई, अफसर...

बस्ती में महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, VIDEO:राहगीरों ने पुलिस बुलाई, अफसर समझाकर नीचे उतारने में जुटे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर इतनी ऊंचाई पर देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख तुरंत शोर मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल वाल्टरगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों में जुट गई। चौराहे पर भीड़ जमा होने के कारण सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब महिला की पहचान करने और उसके इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। समाचार लिखे जाने तक महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी थे। पुलिस आसपास के लोगों से महिला के घर और परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के नीचे उतरने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments