HomeHealth & Fitnessयुवक की मौत,चोट के निशान देख रुका अंतिम संस्कार, पुलिस को दी...

युवक की मौत,चोट के निशान देख रुका अंतिम संस्कार, पुलिस को दी सूचना  

लखनऊ। गाजीपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भैंसाकुंड श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। बस्तवारा दरभंगा निवासी संतोष कुमार (26) लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीना मार्केट इलाके में रहकर मजदूरी करता था। यहां परिवार के साथ रहता था। भाई जय नारायण ने बताया गुरुवार रात संदिग्ध अवस्था में घर से कुछ दूर पार्क में पड़ा मिला। 

सूचना पर पहुंचे परिजन उठाकर घर ले गए तो चेक करने पर मौत हो जाने की जानकारी हुई। इस पर परिवार रात भर घर में शव रखा रहा अगले दिन शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए भैंसाकुंड ले गए। वहां पर लकड़ी खरीदकर चिता तैयार कर दी गई। जब शव चिता पर रखा गया तो वहां मौजूद लोगों ने शरीर पर चोट के निशान देखकर अंतिम संस्कार करवाने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस केस की बात कहकर थाने भेज दिया। इसके बाद गाजीपुर थाने जाकर जानकारी दी तो पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव चिता से उठाकर कब्जे में ले लिया। भाई जय नारायण का कहना है वह हरियाणा में काम करते हैं। जब भाई की मौत की जानकारी हुई तब लखनऊ आए थे। 

शरीर पर चोट के निशान होने की वजह से उन्होंने भी पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी लेकिन परिवार अंतिम संस्कार करवाने लेकर चला गया था। मामले में इंस्पेक्टर गाजीपुर का कहना है पुलिस को बिना बताए परिवार अंतिम संस्कार करने गया था। संदिग्ध मौत होने की वजह से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments