HomeHealth & Fitness ईरान के विदेश मंत्री अराघची पाकिस्तान पहुंचे, कब होगी वार्ता?

 ईरान के विदेश मंत्री अराघची पाकिस्तान पहुंचे, कब होगी वार्ता?

इस्लामाबाद : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशों एक बार फिर तेज हो गई हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंच चुके हैं जहां वे शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वहीं ईरान के साथ होनेवाली बातचीत में शामिल होने के लिए अमेरिका से राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे भरोसेमंद विटकॉफ और कुशनर को भेजा जाएगा। जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है। पिछली बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की वेंस ही कर रहे थे। 

वहीं अमेरिका और ईरान के बीच में दूसरे दौर की वार्ता कब होगी। इसका एजेंडा क्या होगा यह अभी तक साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि दूसरे दौर की वार्ता का रास्ता राष्ट्रपति ट्रंप के अनिश्तिकाल के लिए सीजफायर बढ़ाये जाने के फैसले के बाद निकला है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, इस्माइल बाक़ाई ने हम एक आधिकारिक दौरे के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। विदेश मंत्री अराघची, अमेरिकी थोपे गए आक्रामक युद्ध को समाप्त करने और हमारे क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान के चल रहे मध्यस्थता प्रयासों और सद्भावना पहलों के सिलसिले में, पाकिस्तान के उच्च-स्तरीय अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे। ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी मुलाक़ात की कोई योजना नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments