Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)एकघरवा में खड़ंजा मार्ग जर्जर, आवागमन बाधित:ग्रामीणों ने राम फेरन के घर...

एकघरवा में खड़ंजा मार्ग जर्जर, आवागमन बाधित:ग्रामीणों ने राम फेरन के घर से ओंकार के घर तक मरम्मत की मांग की


श्रावस्ती के विकास खंड सिरसिया स्थित ग्राम सभा एकघरवा के सुखलाल पुरवा में एक खड़ंजा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। राम फेरन के घर से ओंकार के घर तक बना यह मार्ग टूट चुका है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों सहित बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रतिदिन उपयोग किया जाता है। लंबे समय से इसकी मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत से इस खड़ंजा मार्ग की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने और ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments