HomeHealth & Fitnessएनएचएम की हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ प्रथम:डा जीपी.गुप्ता

एनएचएम की हेल्थ रैंकिंग में लखनऊ प्रथम:डा जीपी.गुप्ता

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,एनएचएम की मासिक हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार,लखनऊ मण्डल ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त हासिल की है। मण्डल का समग्र स्कोर 0.66 दर्ज किया गया है, जो विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। ये जानकारी अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लखनऊ मण्डल डॉ. जी.पी.गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य प्रबंधकों, ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों तथा फील्ड स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित एवं समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आगामी माहों में सिजेरियन प्रसव दर व परिवार नियोजन संबंधी संकेतकों में सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी। साथ ही अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले जनपदों की नियमित समीक्षा कर लक्षित रणनीति के माध्यम से उनके प्रदर्शन में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।
जी.पी.गुप्ता के मुताबिक, इस उपलब्धि का सबसे प्रमुख पहलू यह रहा कि लखनऊ जनपद ने अप्रैल माह में 44वें स्थान से छलांग लगाते हुए मई माह में प्रदेश के 75 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रदेश में सर्वाधिक सुधार दर्ज करने वाला जनपद रहा। साथ ही ‘रिवर्सिबल मेथड प्रति 1000 एलिजिबल कपल ‘ संकेतक में 425.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भी लखनऊ जनपद ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सुधार दर्ज किया।
जीपी.गुप्ता ने बताया, रिपोर्ट से पता चलता है कि परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों को अपनाने के मामले में लखनऊ मण्डल का प्रदर्शन अभी और बेहतर किया जा सकता है। इन दोनों संकेतकों में मण्डल की रैंक क्रमशः 10वीं और 9वीं रही है। इन क्षेत्रों में सुधार के लिए आगामी महीनों में विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालयों में सिजेरियन प्रसव दर (30 प्रतिशत लक्ष्य) के संकेतक में लखनऊ मण्डल को प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ। इस संकेतक में विशेष रूप से लखीमपुर खीरी जनपद का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, जहां इस माह सिजेरियन प्रसव का प्रतिशत शून्य दर्ज किया गया। इस क्षेत्र में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments