सिद्धार्थनगर में किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट के गंभीर निशान मिलने के बाद परिजनों ने गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला मोहाना थाना क्षेत्र के शिवपतिनगर गांव का है। टोला मोहाना बाजार में रविवार को सगीर पुत्र कलीमुल्ला का शव घर से करीब 50 मीटर दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव पर मुंह, नाक और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सगीर पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में उसकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के बड़े भाई जबीउल्लाह के मुताबिक, शनिवार रात घर के पास एक भोज कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें सगीर रात करीब 12 बजे शामिल होने गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिवार ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ घंटों बाद शाम करीब 4 बजे परिजनों ने घर से थोड़ी दूरी पर सगीर का शव देखा। बताया जा रहा है कि सगीर गांव के एक मदरसे में कक्षा 6 का छात्र था। उसकी अचानक मौत से परिवार और ग्रामीणों में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घर से 50 मीटर दूर मिला किशोर का शव:सिद्धार्थनगर में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गांव के 4 युवकों पर लगाया आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












