Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाउंड्री वॉल विवाद में पति-पत्नी पर हमला:बभनान नगर पंचायत के वार्ड 12...

बाउंड्री वॉल विवाद में पति-पत्नी पर हमला:बभनान नगर पंचायत के वार्ड 12 में 7 आरोपियों पर केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में बाउंड्री वॉल विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गौर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी अत्रऋषि कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह वार्ड नंबर नौ लक्ष्मी बाई नगर स्थित अपनी पुरानी भूमि गाटा संख्या 62 पर टूटी दीवार की मरम्मत करवा रहे थे। इसी दौरान विपक्षी देवानंद, सच्चिदानंद, विनीता, रोजी, आशू उर्फ आकाश (निवासी वार्ड नंबर 12 दीनदयाल नगर, थाना पैकोलिया), राजन सोनकर और लल्लू सोनकर समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने एक राय होकर उन पर और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे, धारदार हथियार और ईंट से जानलेवा हमला किया। इस हमले में अत्रऋषि कुमार जायसवाल को गंभीर चोटें आईं और उनका सिर फट गया। उनकी पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments