महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने ठूठीबारी में एक साइकिल रैली जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह अभियान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीण नागरिकों के साथ मिलकर आयोजित किया गया। कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और युवाओं व आम नागरिकों में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली का शुभारंभ ठूठीबारी परिसर से हुआ, जिसमें सहायक उप निरीक्षक (सामान्य) संजय घोष सहित वाहिनी के अन्य कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीण नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति से संबंधित विभिन्न नारों एवं संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। अभियान के जरिए लोगों को नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने के लाभ, स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में एसएसबी 22वीं वाहिनी ने साइकिल रैली निकाली:’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और स्वास्थ्य का संदेश दिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












