Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में आकाशीय बिजली गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत:दीवार ढहने से मलबे...

बस्ती में आकाशीय बिजली गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत:दीवार ढहने से मलबे में दबी, पति का पहले ही निधन हो चुका है

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जाटोलिया गांव में सोमवार सुबह एक हादसे में 61 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर महिला की जान चली गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक, जाटोलिया गांव निवासी गिरजा देवी (61), जो स्वर्गीय सुखराम की पत्नी थीं, सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने घर के पास थीं। उसी समय तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी और कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार का मलबा गिरजा देवी के ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबा हटाया और गिरजा देवी को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। गिरजा देवी के पति सुखराम का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि 18 साल के शिवनाथ यादव अविवाहित है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में जर्जर और कच्चे मकानों से ऐसे हादसे होने की आशंका रहती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments