Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोबाइल विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ:श्रावस्ती से जिला अस्पताल भिनगा...

मोबाइल विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ:श्रावस्ती से जिला अस्पताल भिनगा रेफर, इलाज जारी


श्रावस्ती जिले के इकौना कस्बे में पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तिलक नगर निवासी 25 वर्षीय नीतू, पत्नी विष्णु वर्मा ने विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन किया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल नीतू को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments