श्रावस्ती। जिला प्रशासन एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम, श्रावस्ती के तत्वावधान में विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर 400 मीटर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में किशन लाल ने प्रथम स्थान, बॉबी राणा ने द्वितीय स्थान तथा रंजीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को विश्व ओलंपिक दिवस के महत्व एवं इसके आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार, फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, कबड्डी प्रशिक्षक जितेंद्र यादव, प्रशिक्षक जगेसर सैनी तथा कनिष्ठ सहायक विकास कुमार गिरी उपस्थित रहे।
विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












