HomeHealth & Fitnessसुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

सुभासपा के जिला महासचिव ने टीम संग गांवों में किया जनसंपर्क

 

बदायूं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर जिला महासचिव विकास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ इस्लामनगर ब्लॉक के ग्राम करियामई और कादरचौक ब्लॉक के ग्राम ततारपुर का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

जिला महासचिव विकास गुप्ता का कहना है कि इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई गलियां आज भी सीसी सड़क से वंचित हैं, जिससे जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। करियामई में गोशाला व्यवस्था पर भी सवाल उठे, जहां गौवंश खुले में घूमते मिले और चारे की कमी की शिकायत सामने आई। वहीं ततारपुर में गलियों में जलभराव, गंदगी और सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी नियमित सफाई नहीं करता। इसके अलावा बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भी आरोप लगाए गए। सुभासपा नेताओं ने गांवों के विकास कार्यों में खर्च हुए धन की जांच कराए जाने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments