HomeHealth & Fitnessलखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले लखनऊ में शनिवार को गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक भगवामय माहौल के बीच अधिकांश नेताओं के गले में भगवा पटका हिंदुत्व की डोर को मजबूत होने का संदेश दे रहा था। वहीं केन्द्र एवं राज्य के बीच अनबन की खबरों के बीच एक फिर पूरी पार्टी एकजुट नजर आयी।

सीएम योगी ने सबसे पहले नितिन नवीन के गले में भगवा पटका पहनाया तो दोनों ही नेता मुस्कराते हुए नजर आये। यह मुस्कुराहट बताती है कि यूपी चुनाव 2027 के लिए चक्रव्यूह की रचना दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई। साथ ही यूपी में विधानसभा चुनाव भले ही दूर हो, लेकिन भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी गोटियां सेट करना शुरू कर दिया है। इस दौरे से सियासी गलियारों में यह संदेश देने की भी कोशिश की गयी कि पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह जोड़ी मिशन 2027 के लिए एक अभेद्य किला तैयार करने में जुट गई है। 

पिछले कुछ समय से केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश संगठन और सरकार के बीच चल रही अनबन की अटकलों को इस दौरे ने खारिज कर दिया है। क्योंकि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खुद अगवानी के लिए खड़े होना यह दशार्ता  है कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य  पूरी तरह एक है। साथ ही गले में भगवा पट्टा भी संदेश देता है कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपनी मूल विचारधारा हिंदुत्व के एजेंडे से रत्ती भर भी पीछे हटने वाली नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments