श्रावस्ती में युवाओं, नवप्रवर्तकों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से TEJAS कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन, श्रावस्ती द्वारा कटरा में संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं, स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और इच्छुक उद्यमियों को उद्यमिता, नवाचार तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना था। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीपी आईं आईं टी, स्टार्ट अप इन, ओंडीओपी योजना और IIM लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, विपणन और उद्यम स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, प्रगतिशील किसानों और युवा उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि श्रावस्ती के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की आवश्यकता है। विधायक राम फेरन पाण्डेय ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने बताया कि TEJAS पहल भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और आकांक्षात्मक जनपदों में स्टार्टअप तथा उद्यमिता संस्कृति को मजबूत करना है। कार्यशाला से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि श्रावस्ती के युवा ‘जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर’ बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। यह आयोजन ‘आध्यात्मिक श्रावस्ती से आत्मनिर्भर श्रावस्ती’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्रावस्ती में TEJAS कार्यशाला, युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर:जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की दिशा में बढ़ेंगे श्रावस्ती के युवा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












