सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तरहर, बिजौरा और सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 133 मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मरीजों को खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोग जैसी विभिन्न बीमारियों के लिए उपचार मिला। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 40 मरीजों का इलाज किया, जबकि पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 37 मरीजों को देखा। पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 46 मरीजों को उपचार और निःशुल्क दवाएं प्रदान कीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी पहुंचकर आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित मिले। अधीक्षक ने आवश्यक दवा सूची के अनुसार अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने मरीजों को मौसम के तापमान को देखते हुए ताजे फल, खीरा, ककड़ी, नींबू, मोसंबी और ताजी हरी सब्जियों का अधिक सेवन करने की सलाह दी। इस अवसर पर पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर और मनोज मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
जन आरोग्य मेले में 133 मरीजों का इलाज:भनवापुर के तीन पीएचसी में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












