Homeजिला / लोकल (Local News)इंडी गठबंधन की बैठक में 25 दलों ने लिया हिस्सा, सर्वदलीय बैठक...

इंडी गठबंधन की बैठक में 25 दलों ने लिया हिस्सा, सर्वदलीय बैठक समेत 5 मुद्दों पर बनी सहमति


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को विपक्षी इंडी गठबंधन के घटक दलों की बैठक के बाद कहा कि दो घंटे से अधिक चली इस बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा और सीबीएसई की गड़बड़ियों के लिए शिक्षा मंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही चुनावों की निष्पक्षता और वोट चोरी के मामलों पर देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है।
नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में इंडी गठबंधन की 7वीं बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, सुप्रिया सुले, कपिल सिब्बल, तेजस्वी यादव, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जबकि दो अन्य दलों शिवसेना यूबीटी के उद्धव ठाकरे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ऑनलाइन जुड़े।
खरगे के मुताबिक बैठक में इन पांच मुद्दों पर सहमति बनी है- इंडी गठबंधन चुनावों में निष्पक्षता और वोट चोरी के मामलों पर देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजेगा। गठबंधन शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग करेगा। गठबंधन मौजूदा आर्थिक संकट, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और जनता से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए कहेगा।विपक्षी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे। अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में होगी।मानसून सत्र के दौरान भी विपक्षी दलों का समन्वय जारी रहेगा और प्रतिदिन सुबह विपक्षी नेता बैठक करेंगे।
बैठक में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी‑लेनिनवादी), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, विदुथलाई चिरुथाइगल काची, मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, केरल कांग्रेस , केरल कांग्रेस (मणि गुट), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, लोक दल, फॉरवर्ड ब्लॉकऔर शेतकारी कामगार पक्ष समेत कुल 25 दलों के नेता शामिल रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते तीन साल में इंडी गठबंधन से तीन पार्टियां अलग हो चुकी हैं। इनमें जेडीयू 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान, आम आदमी पार्टी दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान तथा डीएमके हाल ही में तमिलनाडु चुनाव के बाद गठबंधन से दूर हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments