डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में चौकनिया से महुआरा को जोड़ने वाला लगभग 4 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की जर्जर हालत के कारण पैदल और दोपहिया वाहनों से आवागमन मुश्किल हो गया है। यह मार्ग चौकनिया से समड़ा होते हुए महुआरा तक जाता है और इसका निर्माण जिला परिषद परियोजना के तहत हुआ था। चौकनिया गांव के निवासियों के अनुसार, इस सड़क की मरम्मत आखिरी बार 9 साल पहले हुई थी, जिसमें केवल 2 किलोमीटर हिस्से का ही सुधार किया गया था। वह हिस्सा भी अब टूट चुका है। दो साल पहले इस सड़क की मरम्मत का काम फिर से शुरू हुआ था, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी। हालांकि, ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर फरार हो गया। पिछले लगभग एक साल से सड़क पर गिट्टी बिखरी पड़ी है, जिससे राहगीर अक्सर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली और अनवर अली सहित कई ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
डुमरियागंज में 4 किमी सड़क जर्जर, आवागमन मुश्किल:9 साल से मरम्मत नहीं, ठेकेदार गिट्टी डालकर फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












