बहराइच जिले में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। बुधवार को फखरपुर इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ता फखरपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल उमेश पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र को केवल दो से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाठक ने आगे कहा कि लगातार कटौती से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान जुनेद, जमील, इस्माइल, सुधीर सिंह, ओंकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
बहराइच में बिजली कटौती से नाराज लोगों का प्रदर्शन:फखरपुर उपकेंद्र पर नारेबाजी कर व्यवस्था में सुधार की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












