श्रावस्ती जनपद के इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में 1 जून 2026 से 5 जून 2026 तक पांच दिवसीय स्काउट गाइड का प्रथम और द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। प्रशिक्षण प्रभारी कामाछा प्रसाद पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी कामाछा प्रसाद पाठक ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भारत का राष्ट्रीय स्काउटिंग और गाइडिंग संगठन है, जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत एक गैर-सरकारी, गैर-राजनीतिक और गैर-सांप्रदायिक संस्था है। पाठक ने कहा कि स्काउटिंग और गाइडिंग चरित्र प्रशिक्षण का एक स्वीकृत रूप है, जो अच्छी नागरिकता के लिए युवाओं को तैयार करता है। यह जिम्मेदारी, विश्वसनीयता, पहल, नेतृत्व, आत्म-नियंत्रण, आत्मनिर्भरता और आत्म-निर्देशन की भावना को बढ़ावा देता है। युवा लीडर स्काउट श्रावस्ती, हनुमान प्रसाद ने स्काउटिंग और गाइडिंग के चार मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसका पहला उद्देश्य चरित्र का निर्माण, दूसरा स्वस्थ आदतों का विकास, तीसरा हस्तशिल्प में प्रशिक्षण और उपयोगी कौशल प्राप्त करना, और चौथा सेवा की उचित भावना का विकास करना है। इन उद्देश्यों की पूर्ति से लड़के और लड़कियों में अच्छी नागरिकता का विकास होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्काउट एवं गाइड मौजूद रहे।
5 दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू:जगतजीत इंटर कॉलेज में प्रथम और द्वितीय सोपान का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












