Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भवानीगंज में 6 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान...

भवानीगंज में 6 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने सभी का शांति भंग में चालान किया


सिद्धार्थनगर जनपद की भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत की है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बीरपुर, थाना भवानीगंज निवासी रामचंद्र वर्मा पुत्र दुलारे वर्मा, खजांची पुत्र बाबूराम और अंकुश पुत्र खजांची शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बयारा, थाना भवानीगंज निवासी सत्यदेव मौर्या पुत्र रामरोहित, सूरज अर्कवंशी पुत्र बलिराम और रमेश कुमार मौर्य पुत्र ओमप्रकाश मौर्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments