बृजमनगंज के भगतपुर स्थित लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कॉलेज और लार्ड कृष्णा पी.जी. कॉलेज में शनिवार को ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर से छात्रों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक कमलेश पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद इंटर और पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान छात्रों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रत्नेश पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, गणेश बाबा, पिंटू चौरसिया, शनि चंद्र पाण्डेय, मोरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय मिश्रा, दीपक कुमार, अभिलेख मणि, लालजी विश्वकर्मा, राजू यादव, अर्जुन यादव, अर्जुन मिश्रा, नगेन्द्र चौधरी, पिन्टू चौधरी, कैलाश गुप्ता, अनिल माधव, मो. युनुस खान, महेन्द्र प्रसाद, मीरा गुप्ता, साक्षी यादव, ज्योति नागवंशी, प्रीती यादव, प्रिया यादव, मनीष मौर्या, संध्या गुप्ता, नन्ही वर्मा और आशुतोष मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कॉलेज प्रबंधन ने सभी अतिथियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लार्ड कृष्णा कॉलेज में ध्वजारोहण समारोह आयोजित:भगतपुर में छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












