उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं। बहराइच को नया अपर पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) मिल गया है। मेरठ में तैनात आयुष विक्रम सिंह को बहराइच का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। वर्तमान एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उप सेनानायक, एसडीआरएफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। यह फेरबदल आज जारी की गई सूची के अनुसार हुआ है। नव नियुक्त एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह इससे पहले मेरठ में एसपी सिटी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने मेरठ में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा किया था, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। अशोक कुमार सिंह का बहराइच में कार्यकाल मात्र पांच माह का रहा।
आयुष विक्रम सिंह बने बहराइच के नए एसपी सिटी:मेरठ में तैनात थे, अशोक कुमार सिंह का लखनऊ तबादला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












