Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या:हेवती गांव में फंदे से...

महराजगंज में बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या:हेवती गांव में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच ,में जुटी


कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती गांव में 20 वर्षीय उमेश सईथवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शुक्रवार दोपहर लगभग 1:58 बजे 112 नंबर पर घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद कोठीभार थाने को लगभग 3 बजे सूचित किया गया। दरोगा मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। उमेश सईथवार कुशीनगर जिले के अहरौली थाना क्षेत्र के असना ग्रामसभा का रहने वाला था। वह लगभग 10 साल की उम्र से अपने मामा गुड्डू के साथ हेवती चौराहे पर रह रहा था। गुड्डू ‘गुड़िया रानी ड्रामा पार्टी’ के नाम से जाने जाते हैं और वही उमेश की परवरिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मामा गुड्डू आगरा में एक मीटिंग में शामिल होने गए थे। जब किसी पड़ोसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने उमेश को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उमेश निचलौल तारा चंद डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता छंगूर सिंह ने बताया कि गुड्डू अपने भांजे उमेश को बहुत मानते थे और उन्होंने उसके लिए घर तथा जमीन भी खरीदी थी। उमेश का स्वभाव साफ-सुथरा और मिलनसार बताया गया है। हालांकि, उमेश ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की आगे की जांच की जाएगी और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments