महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मधवलिया स्थित गोसदन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के रख-रखाव, साफ-सफाई, चारा-पानी और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गोसदन में रह रहे पशुओं को समय पर पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पिछले तीन माह से गौसेवकों को मानदेय नहीं मिला है। इस पर अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाही करने के संकेत दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह, निचलौल की खंड विकास अधिकारी शमा सिंह, सुपरवाइजर रामू यादव, अनिल यादव और पुजारी अम्बरीष मिश्र सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
डीएम-एसपी ने मधवलिया गोसदन का निरीक्षण किया:गोवंश के रख-रखाव, चारा-पानी और सुरक्षा व्यवस्था जांची
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












