महाराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान से 15 लीटर रिफाइंड तेल का एक टीन चोरी हो गया। यह घटना 10 अप्रैल की शाम करीब 7:20 बजे हुई। वैष्णवी किराना स्टोर के मालिक अभिषेक कुमार गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गुप्ता को चोरी का पता अगले दिन सुबह दुकान खोलने और सामान मिलाते समय चला। उन्होंने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को दुकान से 15 लीटर रिफाइंड तेल का टीन चुराते हुए साफ देखा जा सकता है। चोरी हुए रिफाइंड तेल की कीमत लगभग 2500 रुपये बताई जा रही है। अभिषेक कुमार गुप्ता ने फरेन्दा थाना पुलिस से मामले की गहन छानबीन कर चोरी हुए टीन को बरामद करने और चोर के खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का भी आग्रह किया है।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र राय से पूछे जाने पर बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है जानकारी होने पर जांच की जाएगी जबकि दुकानदार का कहना है कि हमने तहरीर थाने पर दे दी है
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में दुकान से रिफाइंड तेल चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, दुकानदार ने दर्ज कराई शिकायत
Recent Comments
on Hello world!












