सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने डोमाखंड कृषक इंटर कॉलेज, बढ़या फॉर्म, निचलौल में छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित किया गया। पथलहवा समवाय प्रभारी निरीक्षक सर्वेश यादव ने अपने एसएसबी जवानों के साथ मिलकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों के समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। इस पहल के तहत, बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम को आवश्यक बताया गया। स्कूल में शारीरिक शिक्षा, खेलकूद और सीढ़ियों का उपयोग करने जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई, ताकि बच्चों में मोटापा और जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों को रोका जा सके। पौष्टिक और संतुलित आहार को प्राथमिकता देने की भी सिफारिश की गई। कार्यक्रम में सैनिक स्कूलों की तर्ज पर समय पर उठने, सोने, खेलने और पढ़ने जैसी दिनचर्या को अपनाने पर बल दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि वे न केवल पढ़ाई में आगे बढ़ें, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एसएसबी ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली पर किया जागरूक:निचलौल के कॉलेज में शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए पहल
Recent Comments
on Hello world!












