Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुआनो नदी की बदहाली पर अभाविप का विरोध:प्रदूषण रोकने और मलबा हटाने...

कुआनो नदी की बदहाली पर अभाविप का विरोध:प्रदूषण रोकने और मलबा हटाने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कुआनो नदी की बदहाल स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध प्रदर्शन किया है। ‘कुआनो संरक्षण अभियान’ के तहत सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नदी में बढ़ते प्रदूषण और अवरोध के खिलाफ कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में अमहट क्षेत्र में वर्षों पहले गिरे पुल के अवशेषों को प्रमुख समस्या बताया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 6-7 साल से नदी में पड़े मलबे के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया है। इससे पानी ठहर रहा है और उसमें गंदगी व दुर्गंध बढ़ रही है। इस अवरोध के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अतिरिक्त, अभाविप ने गणेशपुर स्थित पेपर मिल से छोड़े जा रहे औद्योगिक अपशिष्ट को लेकर भी कड़ा विरोध जताया। संगठन का आरोप है कि इस जहरीले अपशिष्ट से नदी का पानी दूषित हो रहा है। इस प्रदूषण का असर जलजीवों, पशुओं और किसानों पर पड़ रहा है, जिससे क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नुकसान हो रहा है। प्रांत संयोजक अमरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि कुआनो नदी क्षेत्र की जीवनरेखा है और इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला मीडिया संयोजक मारुत पाण्डेय ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो अभाविप इस मुद्दे पर बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगा। अभाविप ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मलबा हटाकर नदी का प्रवाह बहाल किया जाए। साथ ही, प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कुआनो नदी को बचाया जा सके। इस दौरान इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र पाल, जिला संयोजक विकास कसौधन, आशुतोष पाण्डेय, अखिलेश सिंह, अभिनव, शिवांश, गणेश, हर्षित,अंकित, शुभम, हिमांशु, नीतीश तथा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments