#बस्ती_न्यूज
रेलवे अधीक्षक गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्रा द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी बस्ती पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक ट्रेन का कोच अटेंडेंट है। इनके पास से 11,000 रुपए मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जीआरपी बस्ती की टीम ने रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से धर्मेंद्र कुमार (निवासी गरहरा, बेगूसराय, बिहार) और सिट्टू कुमार (निवासी तिलरथ, बेगूसराय, बिहार) को पकड़ा। उनके कब्जे से कुल 17.400 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें 80 शीशी माउण्ट ओके व्हिस्की (प्रत्येक 180 ML) और 3 बोतल व्हाइट एंड ब्लैक सेलेक्ट व्हिस्की तथा 1 बोतल रॉयल ग्रीन रिच ब्लेंडेड (प्रत्येक 750 ML) शामिल थी। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी बस्ती में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार ट्रेन नंबर 02564 में कोच अटेंडेंट का काम करता है। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य में शराबबंदी के कारण शराब की काफी मांग है। वे विभिन्न दुकानों से शराब खरीदकर इकट्ठा करते थे और ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचकर पैसा कमाते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजयकांत यादव, हेड कांस्टेबल शिवाजी यादव, हेड कांस्टेबल सुनील मिश्रा, कांस्टेबल अरविंद यादव और कांस्टेबल अर्जुन गुप्ता शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 11 हजार की शराब जब्त:बिहार ले जाई जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












