श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गाँव से 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप है कि गाँव का ही एक युवक उसे मंगलवार रात करीब 11 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी की तलाश में आरोपी युवक के घर पहुंची, तो उसके पिता और अन्य लोगों ने उसे गाली-गलौज की और धमकी दी। महिला ने अपनी बेटी को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अभी तक नहीं मिली है। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में चार के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
युवती का अपहरण, तलाश में गई मां को धमकी:श्यामदेउरवा में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











