Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई:महराजगंज में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी

अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई:महराजगंज में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी


महराजगंज। भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा पचरुखिया तिवारी, भिटौली, परसिया, मुडीला चौधरी और धरमपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भिटौली और पचरुखिया तिवारी में कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार उर्फ बबलू सिंह ने यह रस्म अदा की। इसके बाद शोभायात्रा गांवों के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान, लोगों ने बाबा साहेब के विचारों, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में झंडे और बाबा साहेब के चित्र लिए लोग ‘जय भीम’ और ‘सामाजिक एकता’ के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में अनुशासन और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने जोर दिया कि उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इसहाक, तेज बहादुर पाण्डेय, इश्तयाक अहमद, विनोद तिवारी, उमेश कुमार, भिटौली की पूर्व प्रधान सावित्री देवी, मनोज कुमार कन्नौजिया, नरेंद्र कुमार, आकाश, कृष्णा, अच्छेलाल, गुलशन, सच्चिदानंद, मुडीला चौधरी के ग्राम प्रधान अजीत कुमार, परसिया से सुग्रीव, सुनील, अखिलेश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण शामिल रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments