Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खानपुर में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:प्रमुख प्रतिनिधि ने इंटरलॉकिंग सड़क का...

खानपुर में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:प्रमुख प्रतिनिधि ने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया


घुघली विकासखंड के खानपुर गांव में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने 150 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण भी किया। जयंती समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह इंटरलॉकिंग सड़क क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित की गई है। लोकार्पण करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि ऐसे विकास कार्य गांव को गति प्रदान करते हैं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दीनानाथ, बैजनाथ गुप्ता, रामसुरत सिंह, अभिषेक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments