Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेव दुबे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग:लाखों के संसाधन जलकर नष्ट,...

महादेव दुबे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग:लाखों के संसाधन जलकर नष्ट, अधीक्षक ने की जांच


महराजगंज जिले के फरेन्दा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सभा महादेव दुबे के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये के अस्पताल संसाधन जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा के अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने मौके पर पहुंचकर आग लगने और हुए नुकसान की जांच की। जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 अप्रैल को दिन में लगभग 11:00 बजे हुई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, अस्पताल में रखे लाखों रुपये के फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अस्पताल में ओपीडी देख रहे डॉ. सीबी पांडेय और अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि वे अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे और मरीजों का इलाज कर रहे थे। तभी अचानक आग की तेज लपटें दिखाई दीं, जो अस्पताल के कई हिस्सों में फैल चुकी थीं। सभी कर्मचारियों ने तुरंत अपना काम छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल के पीछे खेत में डंठल जलाया जा रहा था, जिससे आग फैलने की आशंका है। आग अस्पताल में भी कई दिशाओं से एक साथ लगी थी। घटना की सूचना तत्काल सीएससी फरेंदा और दमकल विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अस्पताल तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण के कारण दमकल वाहन का पहुंचना मुश्किल हो गया था। डॉ. एमपी सोनकर ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का विस्तृत जायजा लिया और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments