Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू:तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव को सफल बनाने...

बस्ती स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू:तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव को सफल बनाने पर जोर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। तीन दिवसीय वशिष्ठ महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंगलवार को शहीद सत्यवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजक मंडल की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने की। राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वशिष्ठ महोत्सव का आयोजन 05, 06 और 07 मई को किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, जनपद स्तरीय सीनियर बालक-बालिका आयु वर्ग में वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में जनपद से लगभग 700 और प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 1000 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। स्थापना दिवस के अवसर पर 06 मई को सुबह 06 बजे स्टेडियम परिसर से महर्षि वशिष्ठ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शास्त्री चौक, महाराणा प्रताप तिराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, वी मार्ट के आगे तहसील गेट के पास से होते हुए वापस स्टेडियम परिसर पहुंचेगी। प्रत्येक दिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें जनपद और प्रदेश के विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बैठक में गैर-जनपद से आने वाले खिलाड़ियों और कलाकारों के ठहरने और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, क्रीड़ा भारती के जिला सचिव राम सिंह विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव, प्रदीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रणधीर सिंह, रंजीत सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वाति गौड़, पंकज चौधरी, चंद्रमणि मिश्र और राजेश कुमार त्रिपाठी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments